Tuesday, August 4, 2009

एच १ एन १ फ्लू

भारत के अख़बारों में आज एक ख़बर छपी , स्वाइन फ्लू का पुणे में पहला शिकार । यह भारत में इस फ्लू से पहली मौत हुई है और समय चलते अगर ठोस कदम नहीं उठाये गए तो आने वाले दिनों में यह एक भयावह रूप ले सकती है। पुणे जैसे शहर में १०० से ज्यादा लोग इस फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। सरकार समाचार पत्रों में विज्ञापन भी दे रही है परन्तु ये काफी नहीं है। भारत में जहाँ आम आदमी को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं , उनके लिए इस घातक बीमारी से लड़ना आसान नहीं होगा। लोग जागरूक रहेंगे तभी कुछ हो पायेगा। इस बिमारी के लक्षण अति सामान्य दिखते हैं जिससे बात और गंभीर हो जाती है । कौन सोच सकता है की एक जुखाम से किसी की जान भी जा सकती है। प्रयास करें की ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक इस बात को पहुंचाएं और जुखाम जैसी बात को भी गंभीरता से लें। सही जानकारी और सही उपचार से ही हम अपने समाज को इस फ्लू से बचा सकते हैं।